रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

डाक विभाग में आज से शुरू होगा आईएमएस प्लेटफॉर्म 

बीमा सेवाओं में होगा बड़ा तकनीकी बदलाव, ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक डिजिटल व्यवस्था

डाक विभाग में आज से शुरू होगा आईएमएस प्लेटफॉर्म 

बीमा सेवाओं में होगा बड़ा तकनीकी बदलाव, ग्राहकों को मिलेगी आधुनिक डिजिटल व्यवस्था

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा. भारतीय डाक विभाग अपने इंश्योरेंस सेक्टर में एक महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। देशभर में 25 नवम्बर से इंश्योरेंस मैनेजमेंट सिस्टम का पैन इंडिया रोलआउट किया जाएगा। डाक अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत सभी सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर, प्रधान डाकघर रीवा सहित देश के डेढ़ लाख से अधिक उप डाकघर एवं शाखा डाकघर नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य प्रारंभ करेंगे। आईएमएस लागू होने से डाक विभाग की बीमा सेवाओं के संचालन में तकनीकी आधुनिकीकरण को नई गति मिलेगी। यह पहल विभाग की कार्यप्रणाली को डिजिटल बनाने तथा बीमा संबंधी सेवाओं के प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष बनाने के लिए डाकघरों में तैयारियां की जा रही हैं तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त काउंटर एवं सूचना संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग का यह महत्वपूर्ण कदम पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा इंश्योरेंस क्षेत्र में डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button