प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

एसपी ने किया बोखड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य और ई-समन प्रणाली को अपडेट रखने पर जोर, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिए निर्देश

एसपी ने किया बोखड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

 

सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य और ई-समन प्रणाली को अपडेट रखने पर जोर, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी : पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने मंगलवार (24 नवंबर 2026) को बोखड़ा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, हाजत, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों की भी जांच की।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सीसीटीएनएस (CCTNS) के कार्यों को नियमित रूप से अपडेट करने और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं ई-समन (e-Summon) प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा नियमानुसार 60/90 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

 

एसपी ने थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्ती और वाहन जांच को मजबूत करने के साथ अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। वहीं मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने और फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी गई। एसपी ने थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button