पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

संविधान दिवस पर पुणे में बार्टी की ओर से ‘वॉक फॉर संविधान’ रैली का आयोजन

26 नवंबर को भिड़े वाड़ा से सुबह 8 बजे शुरू होगी रैली, पुणे स्टेशन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास होगा समापन

संविधान दिवस पर पुणे में बार्टी की ओर से ‘वॉक फॉर संविधान’ रैली का आयोजन

 

26 नवंबर को भिड़े वाड़ा से सुबह 8 बजे शुरू होगी रैली, पुणे स्टेशन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास होगा समापन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,। भारतीय संविधान के गौरवशाली मूल्यों के प्रचार-प्रसार और संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व एवं न्याय के मूलभूत सिद्धांतों के प्रति जनजागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को पुणे में ‘वॉक फॉर संविधान’ रैली का आयोजन किया जाएगा। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी) की ओर से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

 

रैली में सामाजिक न्याय विभाग, विशेष रूप से सहायक आयुक्त, समाज कल्याण कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, युवाओं और शहर के नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी।

 

रैली की शुरुआत सुबह 8 बजे पुणे के ऐतिहासिक भिड़े वाड़ा से होगी। यहां से रैली लाल महल, दारूवाला पुल, फड़के हौद, 15 अगस्त चौक और पुरानी जिला परिषद होते हुए आगे बढ़ेगी। इसका समापन पुणे रेलवे स्टेशन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास होगा।

 

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान द्वारा देश को दिए गए लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय की अवधारणा और समानतापूर्ण समाज के निर्माण का संदेश आम नागरिकों तक पहुंचाना है। रैली के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवा पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

 

इसके अलावा, रैली के बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बार्टी मुख्यालय में रायगढ़ के संविधान विशेषज्ञ नूरखान पठाण का भारतीय संविधान विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रैली में शामिल होने वाले लोगों को संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) भी निःशुल्क वितरित की जाएगी।

 

बार्टी की ओर से पुणे के नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर संविधान के मूल्यों और विचारों के प्रसार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button