प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण है, सभी कलेक्टर्स इसका सुपरविजन करें-मुख्य सचिव श्री वर्णवाल

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 25 जनवरी से शुरू होगी

जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण है, सभी कलेक्टर्स इसका सुपरविजन करें-मुख्य सचिव श्री वर्णवाल

भारत की पहली डिजिटल जनगणना 25 जनवरी से शुरू होगी

जनगणना में सभी व्यक्तियों का डाटा सुरक्षित एवं गोपनीय रहेगा

जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण है, सभी कलेक्टर्स इसका सुपरविजन करें-मुख्य सचिव श्री वर्णवाल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा . प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित जनगणना 2027 अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन में सभी कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य महत्वपूर्ण है, मध्य प्रदेश के 55 जिलों में जनगणना का कार्य किया जाएगा यह अपने आप में एक चैलेंज है। प्रशिक्षण सम्मेलन से सभी जिलों के एसडीएम, आयुक्त नगर निगम, तहसीलदार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण गूगल मीट के माध्यम से जुड़े थे। मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना के कार्य का सभी कलेक्टर सुपरविजन करेंगे। जनगणना का दूसरा चरण जिसमें जनसंख्या की गणना होगी उसका कार्य 25 जनवरी 2027 से शुरू होगा। जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल रूप से किया जाएगा। गणनाकर्ता अधिकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़े जुटाएंगे और नागरिक भी वेब पोर्टल के जरिए ऑनलाइन स्व गणना कर सकेंगे। जनगणना अधिकारी प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचकर उनके परिवार के सदस्य के नाम, आधार कार्ड नंबर एवं मोबाइल नंबर की जानकारी लेंगे। सभी व्यक्ति को केंद्र द्वारा निर्धारित 40 प्रश्नों के उत्तर जनगणना फॉर्म में भरकर देने होंगे। मुख्य सचिव ने सभी कलेक्टर से कहा कि वह जनगणना के कार्य को पूरी प्राथमिकता देते हुए पूरी गंभीरता से समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सुपरविजन करके जनगणना के कार्य को संपन्न कराए। सभी कलेक्टर जनगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण के समय मौजूद रहकर सभी को जनगणना का कार्य बेहतर तरीके से करने के लिए मोटिवेट करें। एक हेड बुक के रूप में सभी निर्देश जारी करें। मुख्य सचिव ने कहा कि जनगणना से कोई भी व्यक्ति ना छूटे। मुख्य सचिव ने सभी संभाग के कमिश्नर को निर्देश दिए कि वह जनगणना कार्य की सतत मॉनिटरिंग करेंगे।

अपर मुख्य सचिव गृह श्री संजय शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश की टीम जनगणना का कार्य करने के लिए सक्षम एवं तैयार है। जनगणना का कार्य बड़ा है और उद्देश्य स्पष्ट है की जनगणना में सभी व्यक्तियों की जानकारी मिल जाए कोई भी व्यक्ति जनगणना से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनगणना अधिकारी अपनी सभी जानकारी को एक बार क्रॉस चेक अनिवार्य रूप से करें। बताया गया कि स्वतंत्रता के बाद यह आठवीं जनगणना है। श्री शुक्ला ने कहा कि भारत की परंपरा समृद्ध एवं गौरवशाली है सभी व्यक्तियों की निजी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। आरटीआई के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति अन्य व्यक्ति का डाटा मांगेगा तो भी यह जानकारी किसी को नहीं दी जाएगी ।

निर्देशक जनगणना श्री संजीव श्रीवास्तव ने कार्यशाला प्रशिक्षण में बताया कि जनगणना में कोई भी व्यक्ति नहीं छूटेंगे, एक जनगणना अधिकारी लगभग 800 लोगों को कवर करेंगे । घर-घर जाकर जानकारी लेंगे । जनगणना से पूर्व सभी गणना अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। हर जिले में दो मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति भी की जाएगी और एक सुपरवाइजर रहेंगे । ग्रामीण क्षेत्र में तहसीलदार एवं नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका अधिकारी चार्ज अधिकारी रहेंगे । गणना अधिकारी यदि जनगणना के दौरान कोई चूक करेंगे तो कलेक्टर कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहेंगे । श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना का कार्य करने वाले गणना अधिकारियों को राशि का भुगतान भी किया जाएगा, साथ ही सेडमैप से एक टेक्निकल असिस्टेंट की नियुक्ति भी जनगणना कार्य के लिए की जाएगी । श्री श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम को जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी । सभी एसडीएम अपने अनुभाग में जनगणना की निगरानी रखेंगे।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना में हर व्यक्ति का डाटा गोपनीय रखा जाएगा । कोई भी व्यक्ति या गणना अधिकारी डाटा का स्क्रीनशॉट नहीं ले पाएगे और यदि कोई व्यक्ति अन्य व्यक्ति की जानकारी मांगेगा तो उसे जानकारी नहीं दी जाएगी । उन्होंने सभी कलेक्टर को समय सीमा की बैठक में जनगणना के कार्य की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। बताया गया की जनगणना का कार्य जैसे ही प्रारंभ होगा वैसे ही 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम बनाया जाएगा । जहां पर गणना अधिकारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा । श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना 2027 भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी, इसमें मोबाइल एप के माध्यम से डेटा संग्रह किया जाएगा, जिससे प्रदेश एवं देश भर के आंकड़े अधिक तेजी और कुशलता से उपलब्ध हो सकेंगे । जनगणना के दौरान सभी व्यक्तियों से उनके बैंक खातों की संख्या के बारे में पूछा जाएगा लेकिन बैंक अकाउंट नंबर किसी भी व्यक्ति के नहीं मांगे जाएंगे । श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश के 55 जिलों में जनगणना का कार्य किया जाएगा लेकिन चुनाव वाले राज्यों जैसे गोवा, मणिपुर, उत्तरप्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में यह जनगणना नहीं होगी । श्री श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र ने जनसंख्या गणना चरण में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों को अधिसूचित किया है इनमें जाति, कोविड-19, टीकाकरण से जुड़ी जानकारी भी शामिल है। यह जनगणना देश की 16वीं जनगणना और आजादी के बाद आठवीं जनगणना होगी ।

श्री श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टर से कहा कि वे सभी हॉस्टल , आश्रम, रैन बसेरे, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक जगह पर जीवन बसर करने वाले लोगों को भी चिन्हित करके रख ले । जनगणना में इन सब की गणना की जाएगी । उन्होंने कहा कि जिले में जनगणना की शुरुआत वरिष्ठ मंत्री, सांसद , विधायक , कमिश्नर एवं कलेक्टर की गणना करके किया जाए इससे इसका व्यापक प्रचार प्रसार होगा और आम जनता मैं अच्छा संदेश जाएगा और आम जनता निःसंकोच होकर अपनी जानकारी गणना अधिकारी को दे सकेंगी ।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना एरिया का पूर्व से निर्धारण कर लिया जाए , कोई एक एरिया ग्रामीण एवं शहरी दोनों जगह संयुक्त रूप से नहीं आना चाहिए । हर एरिया प्रथक प्रथक रहेगा । उन्होंने बताया कि एक बार में 40 से 45 गणना अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी । श्री श्रीवास्तव ने जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए और कहां की ग्रामीण क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक एवं सरकारी समितियो में बैनर और होर्डिंग लगाकर जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए । ऑटो एवं रिक्शो के पीछे स्टिकर लगाकर, नगरीय क्षेत्र में अनाउंस करवा करवा कर , बस स्टैंड , रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहा , सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग एवं बैनर लगवा कर जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा । उन्होंने निर्देश दिए की सभी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं आयुक्त नगर निगम कार्यालय में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाए । गूगल मीट के दौरान आयुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह, उपायुक्त राजस्व श्री एल एल अहिरवार उपस्थित रहे। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरण सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button