
प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश हिरेमठ की सलाह
एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का पहला पुष्प
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :पुणे महाराष्ट्र
पुणे : “आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में हृदय को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव के सही प्रबंधन पर जोर देना जरूरी है। बैठे-बैठे रहने वाली जीवनशैली के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है, इसलिए दैनिक आदतों में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा।” ऐसी सलाह प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीश हिरेमठ ने दी।
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, विश्वशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेश्वर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत आयोजित ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला के पहले पुष्प को गूंथते हुए ‘गर्भ से चिता तक – हृदयाघात से बचें’ इस विषय पर वे प्रमुख अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख डॉ. विश्वनाथ दा. कराड ऑनलाइन उपस्थित थे। साथ ही प्रो. शरदचंद्र दराडे पाटील, डॉ. अश्विन कुचेकर, डॉ. शमी शेख और डॉ. मिलिंद पात्रे उपस्थित थे। साथही डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. रविराजा एन. सीथाराम.
एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।
डॉ. जगदीश हिरेमठ ने बताया कि आहार में बदलाव कर पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इसमें कच्ची सब्जियां, दालें, सूखे मेवे शामिल करने चाहिए। बाहर के तले हुए, प्रोसेस्ड पदार्थ, चीनी की मात्रा कम करनी चाहिए। फैट्स के कारण रक्त वाहिकाओं में कोलेस्ट्रॉल जमा होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। शारीरिक गतिविधि और व्यायाम में रोज कम से कम ४५ मिनट व्यायाम करना चाहिए। लगातार बैठे रहने से बचना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य और नींद अत्यंत महत्वपूर्ण है। नशे से दूर रहें। इसमें धूम्रपान व मद्यपान से बचें। इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिए।
उसके बाद सुबह के सत्र में प्रो. अमृता कुलकर्णी ने ‘पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम्’ और डॉ. आनंद बापट ने ‘एथिक्स, प्रिन्सिपल एंड लीडरशिप’ इस विषय पर व्याख्यान दिया।डॉ. संदीप डिकले ने सूत्रसंचालन व आभार
प्रदर्शन किया।
