
टीवीएस ज्युपिटरः भारत का स्कूटर, एक करोड़ भारतीय करते हैं इस स्कूटर पर भरोसा
एक करोड़ की उपलब्धि हासिल करने वाला सबसे युवा ऑटोमोटिव ब्राण्ड बना
भारत का सबसे ज़्यादा पुरस्कार जीतने वाला स्कूटर, मोबिलिटी को लेकर नए भारत की पहली पसंद
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान :पुणे महाराष्ट्र
पुणे, :टीवीएस वेणु के भाग तथा दुनिया भर में दोपहिया एवं तिपहिया बनाने वाली अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज बताया की कि तमिलनाडु के होसुर स्थित कंपनी की मैनुफैक्चरिंग युनिट से टीवीएस ज्युपिटर का एक करोड़वाँ यूनिट तैयार हो गया है। इस उपलब्धि के साथ, टीवीएस ज्युपिटर एक करोड़ यूनिट्स के कुल उत्पादन तक पहुँचने वाला भारत का सबसे तेज़ और सबसे युवा स्कूटर ब्रांड बन गया है। तथा देश के सबसे प्रतिष्ठित मोबिलिटी ब्रांड्स में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मज़बूत हुई है।
पिछले 13 वर्षों में, टीवीएस ज्युपिटर भारत के साथ-साथ विकसित हुआ है और देश भर के परिवारों के लिए रोज़मर्रा की आवाजाही का अहम हिस्सा बन गया है। 2013 में ज़्यादा का फ़ायदा की सोच के साथ पेश किए गए इस ब्रांड ने, ग्राहकों को और ज़्यादा देकर रोज़मर्रा की मोबिलिटी के अनुभव को एक नई परिभाषा दी है।
आज, टीवीएस ज्युपिटर लगातार बेहतर परफॉरमेंस, ज़्यादा माइलेज, ज़्यादा आराम और ज़्यादा सुविधाएँ दे रहा है। भारत के बढ़ते आत्मविश्वास, नई उम्मीदों और बदलती ज़रूरतों के साथ, टीवीएस ज्युपिटर का ज़्यादा देने का वादा भी लगातार विकसित हो रहा है।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए, टीवीएस मोटर कंपनी के इंडिया टू-व्हीलर बिज़नेस में पीपल मोबिलिटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अनिरुद्ध हलदर ने कहा, “पिछले एक दशक में, भारत की सोच बदली है। हम कमी की सोच से आगे बढ़कर आत्मविश्वास, विकास और प्रचुरता की ओर बढ़े हैं, जहाँ ग्राहक अब और ज़्यादा की चाह रखते हैं। ज़्यादा की सोच के साथ, टीवीएस ज्युपिटर इस बदलते भारत और इसकी बढ़ती उम्मीदों का प्रतीक बन गया है। एक करोड़ भारतीयों के लिए, टीवीएस ज्युपिटर उनके रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा रहा है और उनके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है। यह उपलब्धि उस भरोसे को दर्शाती है जिसे टीवीएस ज्युपिटर ने बनाया है और जो हमारे ग्राहकों ने हम पर जताया है। यह हमारे कर्मचारियों, डीलर पार्टनर्स और सप्लायर्स की कड़ी मेहनत, तथा हमारी इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं की मज़बूती को भी दिखाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे-जैसे भारत तरक्की करेगा और नई ऊँचाइयों को छुएगा, हमारे सामने ऐसी और भी कई उपलब्धियाँ आएँगी।”
टीवीएस ज्युपिटर अपने अगले पड़ाव में कदम रख रहा है, इसका मुख्य फोकस भारत की बदलती उम्मीदों के साथ आगे बढ़ना और रोज़मर्रा के सफर को और भी बेहतर बनाना है। ज़्यादा को अपने मूल में रखते हुए, टीवीएस ज्युपिटर भारत की बदलती ज़रूरतों के साथ विकसित होता रहेगा। यह रोज़मर्रा के सफर में और ज़्यादा बेहतर बनाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक भरोसेमंद साथी बना रहेगा।



