उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराकर दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराकर दिलाई शपथ

 

संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आत्मसात कर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें अधिकारी एवं कर्मचारी – जिलाधिकारी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश 

संविधान दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराकर संविधान के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस के महत्व तथा भारतीय संविधान में निहित मूलभूत आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

 

अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुता का अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित संप्रभुता, समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र एवं गणराज्य जैसे आदर्श हमारे राष्ट्र की मूल भावना को प्रदर्शित करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस हमें अपने संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने तथा संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह संविधान के आदर्शों का सम्मान करे और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

 

अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे संविधान की भावना के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें तथा आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम के दौरान उप मजिस्ट्रेट अरसला नाज़, ए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विपिन पाल सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button