
720 लीटर नेपाली सौंफी शराब और छह बाइक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी : सोनबरसा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 720 लीटर नेपाली सौंफी शराब और छह मोटरसाइकिल के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की विधि सम्मत कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयकिशोर कुमार (ग्राम– भलुआहा, थाना– सोनबरसा, जिला– सीतामढ़ी), अशोक ठाकुर (ग्राम– सिरसिया बाजार, थाना– बेला, जिला– सीतामढ़ी), अमित कुमार (ग्राम– भलुआहा, थाना– सोनबरसा, जिला– सीतामढ़ी) और इजाउल (ग्राम– मनहरवा, थाना– गोशाला, जिला– महोतरी, नेपाल) के रूप में हुई है।



