पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

मन-शरीर के सही समन्वय से ऊर्जा प्रबंधन प्रभावी होता :डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. रविराजा एन. सीथाराम के विचार

एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का दूसरा पुष्प

मन-शरीर के सही समन्वय से ऊर्जा प्रबंधन प्रभावी होता :डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. रविराजा एन. सीथाराम के विचार

एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला का दूसरा पुष्प

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,  : “हमारी भावनाओं, विचारों और मानसिक स्थिति का शरीर पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही शरीर से मिलने वाले संकेतों का मन पर होने वाला प्रभाव ही मन-शरीर समन्वय है। इससे तनाव कम होता है। ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है और दैनिक ऊर्जा प्रबंधन अधिक प्रभावी किया जा सकता है। मन और शरीर का समन्वय साध लिया जाए तो जीवन अधिक स्वस्थ और संतुष्ट लगने लगता है।” ऐसे विचार एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कुलपति

डॉ. रविराजा एन. सीथाराम ने व्यक्त किए।

 

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, विश्वशांति केंद्र (आळंदी), माईर्स एमआईटी, पुणे और संतश्री ज्ञानेश्वर-संतश्री तुकाराम महाराज स्मृति व्याख्यानमाला न्यास के संयुक्त तत्वावधान में यूनेस्को अध्यासन के अंतर्गत आयोजित ३१वीं तत्त्वज्ञ संतश्री ज्ञानेश्वर-तुकाराम स्मृति व्याख्यानमाला के दूसरे पुष्प को गूंथते हुए ‘माइंड-बॉडी को-ऑर्डिनेशन एंड एनर्जी मैनेजमेंट’ इस विषय पर वे बोल रहे थे।

 

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष व यूनेस्को अध्यासन के प्रमुख विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड ऑनलाइन उपस्थित थे। साथ ही डब्ल्यूपीयू के प्रति-कुलपति डॉ. निलेश अरोरा, डॉ. दत्ता दंडगे, डॉ. दीपक पराशर और व्याख्यानमाला के समन्वयक डॉ. मिलिंद पात्रे उपस्थित थे।

 

एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है।

 

डॉ. रविराजा एन. सीथाराम ने कहा, “मन और शरीर का समन्वय साध लिया जाए तो स्वास्थ्य अपने आप सुधर जाता है। मन और शरीर का घनिष्ठ संबंध होता है। मन शांत और सकारात्मक हो तो शरीर भी उसी के अनुसार कार्य करता है। शोध के अनुसार मानसिक तनाव के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। नींद में परेशानी होती है और पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। इसके विपरीत मन प्रसन्न और तनाव मुक्त हो तो शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बना रहता है। जिससे स्वास्थ्य सुधरता है। ध्यान, योग साधना, सकारात्मक विचारधारा से मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। मन और शरीर का संतुलन केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि भावनात्मक स्थिरता और मानसिक स्पष्टता भी आवश्यक है। हम जो विचार करते हैं, वैसा ही हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए रोज के जीवन में मन को सकारात्मक रखने का प्रयास करना चाहिए।”

 

उसके बाद के सत्र में प्रसिद्ध लेखिका डॉ. चित्रलेखा पुरंदरे ने ‘संतों के विचारों के आधुनिक उत्तराधिकारी’ इस विषय पर मत व्यक्त करते हुए कहा कि, संत ज्ञानेश्वर और छत्रपति शिवाजी महाराज ने १६ वर्ष की आयु में अद्वितीय कार्य किया है। परंतु आज की जेन-जी को उनका आदर्श लेना चाहिए। आधुनिक युग में डॉ. बाबा आमटे, डॉ. जयंत नारळीकर, डॉ. मनोहर डोळे, ज्ञानेश्वर बोडके जैसे सैकड़ों महान व्यक्तियों को आधुनिक संतों की उपमा दी जा सकती है। उन्होंने अपने कार्य से मानवता की सेवा सिद्ध करके दिखाई है। दोपहर के सेशन में डॉ. आदित्य अभ्यंकर ने लोकमान्यांचे गीतारहस्य के टॉपिक पर अपने विचार रखे। उन्होंने गीतारहस्य इसलिए लिखा ताकि हमारे देश में अच्छे काम हों। आज के समय में गीता के उपायों को समझना ज़रूरी होने की बात भी उन्होंने कही।

इस मौके पर डॉ. आशिष कठाळे, डॉ. नितीन खेडकर डॉ. पारुल जाधव, डॉ. विक्रांत गायकवाड और डॉ. प्रशांत मालवदकर स्टेज पर मौजूद थे।

डॉ. सचिन गाडेकर ने सूत्रसंचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button