सीतामढ़ीप्रशासनबिहारशिक्षा

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, राघोपुर बखरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, राघोपुर बखरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया द्वारा राघोपुर बखरी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के आवासन, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

 

जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं (लैब) का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यालय परिसर, हॉस्टल, मेस एवं अन्य भवनों में साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति का अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने छात्रावास में विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, मेस की व्यवस्था तथा फैकल्टी मेस एवं शिक्षकों के रहने की सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, दैनिक दिनचर्या एवं विद्यालय में उपलब्ध खेलकूद की सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, भोजन, आवासन, खेलकूद एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी प्राप्त की।

 

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर आवासन, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण एवं खेलकूद की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विद्यालय परिसर एवं छात्रावास में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता का समुचित विकास कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button