मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी करेंगे ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण
जन विश्वास अभियान शिविर सीएफटी भवन उमरिया व्योहरियान आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जन विश्वास अभियान शिविर आज सीएफटी भवन उमरिया व्योहरियान में आयोजित होगा । इस संबंध में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसी क्रम में सीएफटी भवन उमरिया व्योहरियान जनपद पंचायत नईगढ़ी में शिविर आयोजित होगा, जिसमें फुलहा, इटहा कला, बहेरा, खर्री, लेडुआ, गेरुआरी सेंगराम, बदौआ, तिवरिगवा मनबोध सिंह, मड़ना, जोधपुर-2, मनकहरी, उमरिया व्योहरियान एवं हड़िया के ग्रामीण शामिल होंगे। अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय तथा स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शिविर स्थल पर 10:30 बजे पहुंचने के निर्देश दिए।


