
इटावा पुलिस ने वारंटी अभियुक्त अभिषेक उर्फ मुर्गा को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। न्यायालय से लगातार फरार चल रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को थाना सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित और वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मिली आपराधिक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चौकी पूठन क्षेत्र के हरदासपुरा मोड़ स्थित पुलिया के पास से अभिषेक उर्फ मुर्गा उर्फ राइडर पुत्र राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नया नगला का निवासी है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ इटावा, मैनपुरी और औरैया जनपदों में भी विभिन्न मुकदमे दर्ज होने का उल्लेख पुलिस रिकॉर्ड में है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक ओंकार सिंह, कांस्टेबल अंकित यादव और कांस्टेबल गुड्डू शामिल रहे।



