उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे

 

मतदान स्थलों पर प्रातः 10 से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी

 

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने एवं नाम हटवाने के लिए प्राप्त की जाएंगी दावे-आपत्तियां

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने अवगत कराया है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आगामी 28 नवंबर 2026 (शनिवार) एवं 29 नवंबर 2026 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निर्धारित दोनों तिथियों को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक जनपद के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 202-बिधूना, 203-दिबियापुर एवं 204-औरैया (अ०जा०) के समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।

उक्त अभियान के दौरान समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सुपरवाइजर द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण कर अभियान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से संबंधित आवेदन करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों, विशेषकर युवा एवं पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित विशेष अभियान दिवसों में अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन करें तथा आवश्यकतानुसार नाम सम्मिलित कराने, अपात्र अथवा मृतक मतदाताओं के नाम अपमार्जित कराने एवं मतदाता सूची में प्रविष्टियों के संशोधन के लिए निर्धारित प्रारूपों में आवेदन प्रस्तुत करें।

उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल ऐप एवं आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 भरकर जमा कर सकते हैं।

उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि विशेष अभियान दिवसों का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने एवं त्रुटियों का सुधार कराने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि शुद्ध एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button