उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

यातायात चालान विशेष लोक अदालत में हुआ 262 मामलों का निस्तारण।

यातायात चालान विशेष लोक अदालत में हुआ 262 मामलों का निस्तारण।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया:  उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में तथा मा0 जनपद न्यायाधीश, औरैया मयंक चौहान के आदेशानुसार जनपद न्यायालय, औरैया एवं बाह्य न्यायालय बिधूना में विशेष लोक अदालत यातायात चालान का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ सुश्री पारूल जैन, अपर जिला जज प्रथम, औरैया तथा विकास गोस्वामी नोडल अधिकारी लोक अदालत / विशेष न्यायाधीश एस०सी/एस०टी० एक्ट, औरैया, श्रीमती निधि सिसौदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह सिविल जज सी०डि० औरैया एवं श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मा0 अपर जिला जज प्रथम सुश्री पारूल जैन द्वारा समस्त मजिस्ट्रेट न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण को उक्त विशेष लोक अदालत में सतर्क होकर कार्य करने तथा विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक यातायात चालानों का निस्तारण कर विशेष लोक अदालत को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

श्रीमती रोमा गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा बताया गया कि उक्त विशेष लोक अदालत यातायात चालान में दिनांक 28.11.2026 को कुल 262 यातायात चालानों का निस्तारण हुआ, जिसमें कुल 143330 रूपये के अर्थदण्ड की वसूली ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से की गयी। श्रीमती निधि सिसौदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, औरैया द्वारा 151 चालान, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, सिविल जज (सी०डि०) औरैया द्वारा 18 बालान, विष्णुशंकर पाण्डेय, सिविल जज सी०डि० औरैया द्वारा कुल 09 चालान, नाजिम अकबर, सिविल जज (सी०डि०/एफटीसी) औरैया द्वारा 09 चालान, अमन शुक्ला, सिविल जज (जू०डि०) औरैया द्वारा 24 चालान, सुश्री शालिनी त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया द्वारा 25 चालान, श्रीमती निशा अली, अपर सिविल जज ज०डि०/सी०ए०डब्लू द्वारा 14 चालान, विजय प्रकाश, सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी, औरैया द्वारा 12 चालान निस्तारित किये गये।

जनपद में आज दिनांक 28.11.2026 को आयोजित यातायात चालान विशेष लोक अदालत में कुल 262 एम०वी० एक्ट मामलों का निस्तारण ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से किया गया। ऐसा प्रदर्शन मा0 जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के कुशल निर्देशन में तथा मा0 अपर जिला जज प्रथम सुश्री पारूल जैन के नेतृत्व व दिशा निर्देशन में ही सम्भव हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button