रीवा : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर 31 अक्टूबर को रीवा जिले के देवतालाब आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान देवतालाब स्टेडियम में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम की आठ दिवसीय साइकिल यात्रा का समापन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 31 अक्टूबर को दोपहर 12.40 बजे हवाई पट्टी मंदसौर से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पहुंचेंगे। हवाई पट्टी से दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे देवतालाब पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान देवतालाब में नवनिर्मित कालेज भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके बाद स्टेडियम देवतालाब में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में साइकिल यात्रा का समापन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शाम 4.10 बजे हेलीकाप्टर से देवतालाब से प्रस्थान कर शाम 4.25 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पहुंचेंगे। यहाँ से शाम 4.30 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related Articles
जनजातीय गौरव दिवस में दो बंदियों को मिलेगी माफी
November 14, 2026
बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन आज
November 14, 2026
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों में
November 14, 2026
Check Also
Close
-
किसान सम्मान निधि के कैंप लगेंगे सभी ग्राम पंचायतों मेंNovember 14, 2026
