रीवा

राज्यपाल श्री पटेल तीन दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे रीवा कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

राज्यपाल श्री पटेल तीन दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे रीवा-कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

रीवा: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल तीन दिवसीय प्रवास पर 5 दिसम्बर को रीवा आ आएंगे। राज्यपाल श्री पटेल 5 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.35 बजे रीवा हवाई पट्टी आएंगे तथा दोपहर 3.50 बजे सर्किट हाउस रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल 6 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित 9 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 3.30 बजे सैनिक स्कूल रीवा का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल शाम 4.30 बजे सर्किट हाउस आकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल 7 दिसम्बर को प्रात: 9.30 बजे बदवार जाएंगे। राज्यपाल प्रात: 10.15 बजे सीएफटी भवन बदवार पहुंचकर वहां विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे तथा प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल प्रात: 10.35 बजे बदवार के आंगनवाड़ी केन्द्र नम्बर 5 तथा प्राइमरी स्कूल भी जाएंगे और छात्रों से संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल प्रात: 10.45 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल प्रात: 11.25 बजे रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट का भ्रमण करेंगे। इसके बाद राज्यपाल प्रात: 11.40 बजे रीवा-सीधी चुरहट बाईपास में निर्माणाधीन टनल परियोजना का अवलोकन करेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे वापस सर्किट हाउस रीवा आएंगे। राज्यपाल श्री पटेल दोपहर 1.30 बजे रीवा से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button