रीवा

कोविड के उपचार की हर व्यवस्था सुनिश्चित करें – प्रभारी मंत्री सार्वजनिक स्थलों में मास्क का उपयोग अनिवार्य करें – प्रभारी मंत्री

रीवा / मध्य प्रदेश : जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के पहले और दूसरे दौर में रीवा जिले में प्रशासन तथा जिला आपदा प्रबंधन समिति ने बहुत अच्छा कार्य किया जिसके कारण कोरोना के दुष्प्रभाव को सीमित करने में सफलता मिली। प्रदेश के कुछ जिलों में कोरोना के रोगी मिले हैं। रीवा जिले को कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं। सबके सहयोग से जिले में कोरोना की तीसरी लहर को पूरी तरह से रोकने में हमें सफलता मिलेगी। इसके लिए जिला स्तर तथा विकासखण्डों में व्यापक प्रबंध किये जा रहे हैं। कोविड के उपचार की हर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों में मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्रों में भी कोविड गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button