धान उपार्जन की संभागीय समीक्षा बैठक आज
रीवा एमपी: संभाग के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान का उपार्जन किया जा रहा है। रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी 29 दिसम्बर को धान उपार्जन की जिलेवार समीक्षा करेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक शाम 5 बजे कमिश्नर कार्यालय सभागार में आरंभ होगी। अधिकारियों को उपार्जन से जुड़ी अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.
