रीवा

स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने एक लाख से 50 लाख तक मिलेगी सहायता,मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना का पोर्टल प्रारंभ

आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि रीवा

रीवा एमपी: उद्योग, सेवा, व्यवसाय गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के आर्थिक आत्म निर्भरता एवं स्व-रोजगार प्रदाय की दृष्टि से मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की गई है। जिसका पोर्टल लांच हो चुका है तथा आवेदन भी प्राप्त होने लगे हैं। जिले के समस्त बैंक शाखाओं को लक्ष्य आवंटित करते हुये यूजर आईडी एवं पासवर्ड भी दिये जा चुके हैं। भारत सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बाद युवाओं के लिये दूसरी स्व-रोजगार योजना है।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र यूबी तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना म.प्र. सरकार की युवाओं को एक लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की आर्थिक गतिविधि प्रारंभ करने की महत्वकांक्षी स्व-रोजगार योजना है। जिसमें निर्माण के लिये एक लाख से 50 लाख रुपये तक एवं सेवा या व्यवसाय के लिये एक लाख रुपये से 25 लाख रुपये तक की परियोजनायें स्वीकृत हो रही हैं। इसके लिये आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य, वार्षिक आमदनी 12 लाख रुपये से कम, पूर्व से अनुदान परक योजना का लाभ न लिया हो तथा कम से कम 12वीं उत्तीर्ण एवं बैंक का डिफाल्टर नही हो। आवेदन के साथ 12 प्रकार के दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होगा। जिसमें एक लाख रुपये से ज्यादा परियोजना होने पर प्रपत्र अपलोड करना आवश्यक होगा।

योजना में 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान वार्षिक एवं सी.जी.टी.एम.एस.ई फीस जो लगभग 3 प्रतिशत रहती है, की भरपाई म.प्र. सरकार करेगी। ऋण बैंको के माध्यम से प्रदाय किया जायेगा तथा अनुदान उद्योग विभाग के माध्यम से वार्षिक आधार पर दिया जायेगा। समस्त बैंको (पब्लिक एवं प्राइवेट सेक्टर) में आवेदन किये जा सकते हैं। लेकिन ऐसे बैंक जो सी.जी.टी.एम.एस.ई के लैंडिंग मेंबर नहीं हैं (जैसे मध्यांचल ग्रामीण बैंक) में आवेदन नही कर सकेंगे। बैंक भी आर्थिक रुप से लाभप्रद एवं व्यवहार्य प्रकरणों का चयन स्वयं करते हुये आवेदकों को मार्गदर्शन देंगे, ताकि गुणवत्तायुक्त प्रोजेक्ट्स जिले में स्थापित हो सकें। आगामी फरवरी माह में आयोजित होने स्वरोजगार-रोजगार मेला का मुख्य केन्द्र बिन्दु उद्यम क्रान्ति योजना ही होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button