रीवा

लोक अदालत की जानकारी देने प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

लोक अदालत की जानकारी देने प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रीवा एमपी: मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आर. सी. वाष्र्णेंय के मार्गदर्शन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रज़ा के नेतृत्व में 14 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक आदलत के व्यापक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से प्रचार वाहन को रवाना किया गया। प्रचार वाहन को नेशनल लोक अदालत प्रभारी विशेष न्यायाधीश श्री सी.एम. उपाध्याय ने हरी झंण्डी दिखा कर रवाना किया। प्रचार वाहन से नेशनल लोक अदालत के संबंध में जनमानस मे आपसी समझौते से अपने अपने प्रकरणों का निराकरण करने हंेतु जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अहमद रजा श्री आशीष ताम्रकार, रूपसिंह कनेल मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, श्री देवदत्त सिंह जिला रजिस्टार, श्री अभय कुमार मिश्रा विधिक सहायता अधिकारी एवं जीतेन्द्र भट्ट पैरालीगल वालेन्टियर्स श्री शत्रुधन शुक्ला व रमेश कुशवाहा इत्यादि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आगामी 14 मई को रीवा मऊगंज, सिरमौर, त्योथर, हनुमना में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से निराकरण किया जायेगा। आमजन नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button