शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि-
पेंशनर्स को स्मार्ट फोटो आई.डी. कार्ड की सुविधा दिये जाने के निर्देश प्रस्तावित किए
इटावा यूपी: वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश के कोषागारो से पेंशन/पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनर्स को स्मार्ट फोटो आई.डी. कार्ड की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए प्रत्येक पेंशनर्स द्वारा कोषागार कार्यालय में आकर निर्धारित प्रारूप पर अपनी सूचना भरकर जमा किया जाना है। पेंशनर्स द्वारा अपनी स्वयं की एकल नवीनतम फोटो स्टांप साइज का प्रारूप पर संलग्न किया जाएगा। पेंशनर्स द्वारा प्रारूप कोषागार कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने के उपरांत उप सूचना का सत्यापन कर प्रारूप कोषागार निदेशालय को उपलब्ध करा दिया जाएगा। कोषागार निदेशालय द्वारा स्मार्ट फोटो आई.डी. कार्ड उपलब्ध कराए जाने के उपरांत संबंधि स्टंटत को वितरित किया जाएगा कोषागार इटावा से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनर्स कोषागार कार्यालय में उपस्थित होकर उप्रारूप निःशुल्क प्राप्त कर अपना विवरण भरकर कोषागार इटावा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।



