प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

भरथना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 52 शिकायतें आईं; दो का मौके पर निस्तारण

भरथना तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 52 शिकायतें आईं; दो का मौके पर निस्तारण

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, । जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील भरथना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनें और निष्पक्षता के साथ समस्या का समाधान करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए तथा लापरवाही और अनियमितता के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को गांवों के भ्रमण के दौरान अपने-अपने विभागों से संबंधित सरकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने और लाभार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित मामलों में देरी का कारण स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए तथा सभी शिकायतों का अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कराया जाए।

 

समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि एवं राजस्व से संबंधित प्राप्त हुईं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत में मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं के फीडबैक को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी काव्य सी., क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button