बलिया में अमित होटल पर पुलिस का छापा Sex Racket का किया भंडाफोड़ ,होटल के अंदर से आपत्तिजनक स्थिति में मिले 5 पुरुष और 5 महिलाएं…
पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चलता था Sex Racket पुलिस के कानों में झू तक नही ..?
कहावत है कि सैंया भये कोतवाल अब डर काहेका ..?
जबाव दो पुलिस प्रशासन..? वा रे वा अमित होटल के मालिक राहुल सिंह नाक कटा दी ..?
वलिया :बलिया पुलिस ने डीजीपी के निर्देश पर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। जहां शहर के ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित लॉज और होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। किसी ने इसकी शिकायत डीजीपी को ट्वीट कर दी। जिसके बाद डीजीपी ने शिकंजा कसा तो पुलिस-प्रशासन की टीम सक्रिय हुई। और फिर पुलिस ने छापा मारा। और 5 जोड़ों को बरामद किया।
चाचा-भतीजे गिरफ्तार-दरअसल शहर के बीचोंबीच स्थित लॉज और अमित होटल ( में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।)वो भी तब जब ओक्डेनगंज पुलिस चौकी से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है। किसी ने मामले की जानकारी डीजीपी को ट्वीट कर दी। गुरुवार को स्टेशन चौक रोड स्थित गंगोत्री लॉज और अमित होटल होटल में छापा मारा तो आपत्तिजनक स्थिति में पांच-पांच युवक और युवतियों को बरामद किया। साथ ही होटल संचालक चाचा-भतीजे को भी पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें डीजीपी कार्यालय से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस टीम लॉज और अमित होटल पर पहुंची थी।
कुल 16 कमरों की तलाशी ली गई। अंदर आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवतियों के साथ पांच युवकों को हिरासत में लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जिनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही सेक्स रैकेट चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक जिले के कई तहसीलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आम लोगों द्वारा शिकायत के बावजूद कारवाई नहीं की जाती है। यहाँ तक की आरोप है कि कुछ पुलिसवालों की मिलीभगत से ये धंधा चल रहा है। यहाँ तक की कई होटलो के पास तो होटल चलाने का लाइसेंस तक नहीं है। ऐसे में होटल तो धड़ल्ले से चल ही रहे हैं, इनमें देह व्यापार जैसे अनैतिक कार्य भी हो रहे हैं।
वताया जा रहा है कि अमित होटल के मालिक का नाम राहुल सिंह है। जहां पर सरेआम देह व्यापार का अड्डा फल फूल रहा है। जवकि नाक के नीचे पुलिस चौकी होने के वावजूद पुलिस प्रशासन को कोई खबर नही इससे पुलिस प्रशासन पर सबालियां निशान खडा होता है।