पूणे

शिवसागर हॉटेल की शाखा नगर रोड पर वाघोली में शुरू

शिवसागर हॉटेल की शाखा नगर रोड पर वाघोली में शुरू

पुणे: मुंबई के शुध्द शाकाहारी खाद्यपदार्थों व्यंजन का ब्रांड शिवसागर ग्रुप ऑफ होटल द्वारा पुणे के नगर रोड पर वाघोली-खराडी अ‍ॅनेक्स, उबाले नगर के यहाँ पर अपनी भव्य शाखा हाल ही में शुरू की गई है. दर्जेदार, स्वादिष्ट
व्यंजन, खाद्यपदार्थ और सर्विस यह इस होटल की प्रमुख विशेषताएं है. पनीर अंगारा मसाला, पनीर लुधियाना यह पदार्थ यहाँ की खासियत है. इसके अलावा पनीर राजधानी, व्हेज मराठा, व्हेज मुमताज, व्हेज तेजस्विनी, व्हेज पेशावरी, पनीर मख्खनवाला, व्हेज बिर्याणी, हंडी बिर्याणी, पनीर अफगाणी जैसे विशेष खाद्यपदार्थ भी है. इडली, डोसा, उत्तप्पा जैसे लगभग 400 खाद्यपदार्थों की व्हरायटीज यहाँ पर उपलब्ध है.यह रोज सुबह 8 से रात 11 बजे तक इस समय में होटल सुरू रहेगा.इसकी यह जानकारी शिवसागर ग्रुप ऑफ होटल के व्यवस्थापकीय संचालक एन.टी. पुजारी ने दी. इसके लिए आयोजित पत्रकार परिषद में शिवसागर ग्रुप ऑफ हॉटेल्स के व्यवस्थापक गिरीश पुजारी और महेश लंच होम पुणे के व्यवस्थापक रवि पुजारी उपस्थित थे।

इसके अलावा इस शाखा में प्रसन्न ओैर रम्य वातावरण के साथ संपूर्ण सुविधायुक्त पार्टी हॉल, मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेन्स हॉल सेवा शुरू की गई है. बर्थडे पार्टी, एंगेजमेंट, शादी के लिए अलग और मीटिंग, कॉन्फ्रेन्स के लिए अलग हॉल है. पार्टी के लिए 150 नागरिक और मिटिंग के लिए 50 लोगों की क्षमता का हॉल है.वडगाव शेरी, खराडी बायपास, विमाननगर, वाघोली, उबाले नगर, केशकंद फाटा, येरवडा, कल्याणीनगर परिसर के नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह होटल शुरू किया गया है.

इस होटल की कुल एरिया 30 हजार स्क्वेअर फीट की जगह में स्थित इस होटल में वातानुकूलित रुम में अंदर 80 और बाहर बिना एसी के रूम में 70 ग्राहक ऐसे कुल मिलाकर 150 ग्राहक बैठने की सुविधा है. पार्किंग में एक समय पर 30 फोर व्हीलर गाडीयाँ खडी की जा सकती है,ऐसी प्रशस्त पार्किंग व्यवस्था है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button