रीवा

पंचायत निर्वाचन के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन पंचायत निर्वाचन के लिए 10 जून को दोपहर बाद 3 बजे तक हो सकती है नाम वापसी

पंचायत निर्वाचन के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन
पंचायत निर्वाचन के लिए 10 जून को दोपहर बाद 3 बजे तक हो सकती है नाम वापसी

रीवा एमपी : पंचायत आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य 6 जून को पूरा हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच 7 जून को पूरी कर ली गयी है। जिला पंचायत सदस्य पद, जनपद सदस्य पद, ग्राम पंचायत सरपंच तथा पंच पदों के लिए दाखिल नामांकन पत्र 10 जून को दोपहर 3 बजे तक वापस लिये जा सकते हैं। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया कि नाम वापसी की कार्यवाही रिटर्निंग आफीसर कार्यालय में की जा रही है। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव प्रतीकों का 10 जून को ही उम्मीदवारों को आवंटन किया जायेगा। उम्मीदवारों को नाम के क्रम के अनुसार निर्धारित चुनाव प्रतीक प्रदान किये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button