उत्तर प्रदेशव्यापार

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 : प्रथम स्थान पर निवेश पाने वाला क्षेत्र बन कर उभरा नवीन ऊर्जा का क्षेत्र

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 : प्रथम स्थान पर निवेश पाने वाला क्षेत्र बन कर उभरा नवीन ऊर्जा का क्षेत्र

-मंत्री श्री ए के शर्मा के विभागों को मिला करीब 10 लाख करोड़ का निवेश
– ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आये कुल प्रस्तावों का लगभग एक तिहाई नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में
– समिट में हुए कुल निवेश ₹ 35.50 लाख करोड़ का निवेश
– मंत्री श्री ए के शर्मा ने इसके लिए सभी निवेशकों का धन्यवाद किया है।
– मंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के दिए निर्देश
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का हुआ समापन

 

विशाल समाचार टीम लखनऊ

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार को समापन हो गया. निवेशक सम्मेलन के आखिरी दिन के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते आज दुनिया के तमाम देशों के लोग यूपी में निवेश के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि यूपी भारत के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने में सक्षम भी है और तैयार भी है। उन्होंने कहा कि यूपी को उत्तम निवेश प्रदेश के रूप में ख्याति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी समृद्ध होगा तो देश भी समृद्धि की ओर जाएगा।
राजधानी में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में कुल 35.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमें सर्वाधिक नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में हुए हैं। निवेश प्रस्ताव में नवीन ऊर्जा प्रथम स्थान पर निवेश पाने वाला क्षेत्र बन कर उभरा है। नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में करीब 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हुए हैं, जोकि वर्तमान में करीब कुल निवेश का करीब एक तिहाई है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के विभागों का कुल 9.75 लाख करोड़ रूपये यानी लगभग दस लाख करोड़ रुपया का निवेश हुआ है। इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने सभी निवेशकों का धन्यवाद किया और सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इन निवेश के प्रस्तावों को तुरंत आगे धरातल पर उतारने के लिए कार्य करने को भी कहा है।
आँकड़े एक दृष्टि में…
नवीन ऊर्जा – रूपये 6. 33 लाख करोड़
ऊर्जा। – रूपये 1.34 लाख करोड़
नगर विकास – रूपये 2.08 लाख करोड़
कुल — रूपये 9.75 लाख करोड़रा

ष्ट्रपति ने अपने उद्बोधन में किया नवीन ऊर्जा में आये निवेश का जिक्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य सकरार द्वारा एक प्रयास किये जा रहे हैं। रिन्यूएबल एनर्जी के विकास से उत्तर प्रदेश में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के दिशा में प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर को विकसित किया जा रहा है। नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन के तहत एनर्जी ट्रांजीशन की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के ऐसे सभी प्रयास देश के नए लक्ष को प्राप्त करने में सहयोगी सिद्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button