रीवा

लोक जैव विविधता पंजी निर्माण के लिए नईगढ़ी में बैठक संपन्न 

लोक जैव विविधता पंजी निर्माण के लिए नईगढ़ी में बैठक संपन्न 

 

 

रीवा विशाल समाचार. मऊगंज जिले के नईगढ़ी जनपद की लोक जैव विविधता पंजी निर्माण के लिए जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुंजबिहारी तिवारी की अध्यक्षता में नईगढ़ी जनपद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में लोक जैव विविधता पंजी (पीबीआर) के निर्माण के लिए जैव विविधता बोर्ड भोपाल से प्राप्त नवीन प्रपत्रों एवं विभागों से प्राप्त होने वाली अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की चर्चा की गई। आंकड़ों को एकत्र करने के लिए जनपद पंचायत के सेक्टरवार उच्च जैव विविधता वाली पंचायतों का चुनाव किया गया तथा कार्य योजना की रूप रेखा तय की गई। इसके लिए जैव विविधता प्रबंधन समिति सदस्यों और विभागों के अधिकारियों से सुझाव भी प्राप्त किए गए। बैठक में जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामसिया कुशवाहा, जनपद सी.ई.ओ. कल्पना यादव, पी.आई. डॉ. अर्पणा मिश्रा, प्रोजेक्ट को इन्वेस्टिगेटर प्रोफेसर स्कंद मिश्रा, डॉ. विश्वजीत तिवारी, बीएमसी के सदस्यगण तथा वन, कृषि, उद्यानिकी, पशु पालन, पंचायत, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत जनपद पंचायत के प्रसिद्ध अष्टभुजी मंदिर, बहुती जल प्रपात, क्षेत्र की गौशाला, जनपद की पंचायतों का दौरा कर किसानों से चर्चा की गई तथा रबी फसल, बगिया, तालाबों, स्थानीय बाजार का सर्वे, अवलोकन किया गया। जनपद नईगढ़ी के विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षकों और छात्रों से जैव विविधता पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button