रीवा

मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा जिले के मऊगंज मुख्यमंत्री मऊगंज से आज सिंगल क्लिक से संबल योजना की राशि करेंगे जारी

मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा जिले के मऊगंज
मुख्यमंत्री मऊगंज से आज सिंगल क्लिक से संबल योजना की राशि करेंगे जारी

विशाल समाचार टीम रीवा एमपी

 

रीवा एमपी:  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 4 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 11 बजकर 10 मिनट पर भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर प्रात: 11.55 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे खजुराहो से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.55 बजे हेलीपैड मऊगंज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री मऊगंज में नवीन महाविद्यालय भवन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में 738 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत के 34 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर बाद 3.05 बजे हेलीकाप्टर से मऊगंज से प्रस्थान कर शाम 4 बजे एयरपोर्ट खजुराहो पहुंचेंगे। खजुराहो से शाम 4.10 बजे वायुयान से प्रस्थान कर शाम 4.55 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button