सीतामढ़ी

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं रखें फुल प्रूफ : –जिलाधिकारी

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं रखें फुल प्रूफ : –जिलाधिकारी

त्रिस्तरीय होगी फ्रिक्सिंग की व्यवस्था

किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्रवाई।

*जिले के 13 केन्द्रों पर 05 मार्च को एक पाली में आयोजित होगी प्रतियोगिता परीक्षा। अभियर्थियों की संख्या-6646

 

विशाल समाचार टीम सीतामढी

सीतामढ़ी:- बिहार कर्मचारी आयोग, पटना द्वारा दिनांक-05.03.2023 को एक पाली में तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के 13 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया है। यह परीक्षा पूर्वाह्न 12.00 से अपराह्न 02.15 बजे तक संचालित की जायेगी। इस परीक्षा में जिले के परीक्षा केन्द्रों पर 6646 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराने के निमित आज जिलाधिकारी ,मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय के द्वारा स्थानीय परिचर्चा भवन में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया गया कि स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखें, फुल प्रूफ रखें। किसी भी स्तर पर चूक नहीं होने पाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाय। परीक्षा कार्य में लगे सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्कता बरतेंगे। लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही बरतने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों की अच्छे तरीके से फ्रिक्सिंग कराना सुनिश्चित किया जाय। त्रिस्तरीय फ्रिक्सिंग व्यवस्था के तहत प्रॉपर तरीके से परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाय। किसी भी सूरत में परीक्षा केन्द्र के अंदर मोबाईल नहीं जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय। फ्रिक्सिंग कार्य में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक परीक्षार्थी की अच्छे तरीके से फ्रिक्सिंग की जाय। महिला एवं पुरूष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग फ्रिक्सिंग की व्यवस्था की जाय।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अंदर अनाधिकृत रूप से कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जाय, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाय। प्राधिकृत व्यक्तियों के परिचय पत्र आदि की अच्छे तरीके से जांच सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर जैमर पूरी तरह फंक्शनल होना चाहिए। जैमर की फंक्शनलिटी की जांच पूर्व में ही सुनिश्चित कर लिया जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा के मद्देनजर होटलों, छात्रावासों सहित कोचिंग संस्थानों की लगातार जांच करायी जाय तथा निगरानी की जाय। परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट/कॉपी की दुकानें संचालित नहीं रहनी चाहिए।

सभी कर्मियों को परिचय पत्र की अच्छे तरीके से जांच करने के बाद ही परीक्षा केन्द्रों के अंदर जाने की अनुमति दी जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि एग्जाम सेंटर के आसपास लगातार पेट्रोलिंग कराना सुनिश्चित किया जाय।
प्रारंभिक परीक्षा पुस्तक सहित ली जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ तीन पुस्तक अर्थात प्रत्येक खंड के लिए एक ही पुस्तक ले जा सकते हैं-(1) सामान्य अध्ययन खंड (2)गणित खंड(3) सामान्य विज्ञान खंड। पुस्तकों में एनसीईआरटी, बीएसईबी ,आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड के टेस्ट बुक ही मान्य होंगे। किसी विषय से संबंधित गाइड ,पुस्तक की फोटोकॉपी, हस्तलिखित कागज, नोट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि परीक्षा भवन में नहीं ले जा सकते हैं। परीक्षा के अतरिक्त कुछ भी अलग से लिखा पाए जाने की स्थिति में तथा /या टेस्ट बुक के अतिरिक्त अन्य सामग्रियां ले जाते हैं तो संबंधित अभ्यर्थी का अभियर्थित्व रद्द करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थी अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र ,फोटो पहचान पत्र एवं निर्धारित 3 पुस्तकें ले जा सकते हैं। परीक्षा के समय पुस्तकों का आदान-प्रदान पूर्णतया वर्जित है। अभ्यर्थी के पास कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यानी मोबाइल फोन ,ब्लूटूथ ,पेजर, पहनने योग्य डीभाइस, स्मार्टफोन, घड़ी ,ईयर फोन कॉर्डलेस डिवाइस आदि रखना पूर्ण रूप से वर्जित है।

परीक्षा हेतु पूर्वाहन 11:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी जूता मोजा पहन कर परीक्षा नही देंगे।

जिला स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सीतामढ़ी में 5 मार्च को(प्रातः 07 बजे से) जिला नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा जिसका दूरभाष नंबर
06226-250316 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button