लखनऊ

राम नवमी के अवसर पर देवस्थानों में रामचरित मानस व रामायण का अखण्ड पाठ कराने का निर्णय बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायीमं:-मंत्री श्री ए.के.शर्मा

राम नवमी के अवसर पर देवस्थानों में रामचरित मानस व रामायण का अखण्ड पाठ कराने का निर्णय बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायीमं:-मंत्री श्री ए.के.शर्मा

लखनऊ से विशाल समाचार टीम

प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने राम नवमी के अवसर पर सभी जिलों के देवस्थानों में रामचरित मानस व रामायण का अखण्ड पाठ के निर्देश दिये हैं जो कि बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। इस सुन्दर कार्य के लिए उन्होंने मा0 मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को भी किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं होना चाहिए। हमारे देश में बहुत से ऐसे श्रद्धालु हैं जो रामचरित मानस का नित्य पाठ करके ही अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं। अनेकों देव स्थानों में वर्षों से रामायण का अखण्ड पाठ चल रहा है। यही हमारी संस्कृति एवं श्रद्धा है।
उन्होंने अपनी बात रामचरित मानस की चौपाई के माध्यम से समझाने की कोशिश की-
भायँ कुभायँ अनख आलस हूँ। नाम जपत मंगल दिसि दसहूं।।
सुमिरि सो नाम राम गुन गाथा। करउँ नाइ रघुनाथहि माथा।।
जिसका भावार्थ उन्होंने बताया कि यदि कोई मनुष्य ‘अच्छे भाव (प्रेम) से, बुरे भाव (बैर) से, क्रोध से या आलस्य से, किसी तरह से भी भगवान राम का नाम जपता है तो उसका दसों दिशाओं में कल्याण होता है।’ ऐसी महिमा है हमारे पवित्र ग्रन्थ की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button