
महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के
सदस्य पद सुरेश हेमनानी की नियुक्ति
पुणे : महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के सदस्य पद पर पुणे के सुरेश हेमनानी की नियुक्ति की गई. महाराष्ट्र शासन के पर्यटन व सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा इसका जीआर जारी किया गया. सिंधी समाज के यशस्वी उद्योजक व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश हेमनानी भारतीय सिंधु सभा के राज्य के अध्यक्ष, इंडियन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य के अध्यक्ष और राष्ट्रीय खजिनदार का कार्यभार संभाल रहे है. हेमनानी की इस नियुक्ति पर विभिन्न संस्था, संघटना ने उनका अभिनंदन किया. सिंधी समाज के विकास के लिए कार्य करने वाले सामान्य कार्यकर्ता का यह सन्मान है, इन शब्दों में हेमनानी ने अपने चयन का स्वागत किया.

