राजनीतिरीवा

भ्र्स्ट व्यवस्था से जूझती मऊगंज की जनता, जिले के नाम पर मतदाताओं को रिझाने में जुटा सत्ता पक्ष और प्रमुख विपक्षी दल

भ्र्स्ट व्यवस्था से जूझती मऊगंज की जनता, जिले के नाम पर मतदाताओं को रिझाने में जुटा सत्ता पक्ष और प्रमुख विपक्षी दल

विशाल समाचार टीम रीवा मऊगंज 

जनसमस्याओं की अनदेखी मऊगंज को पड़ी भारी

जनता के समस्याओं की लगातार हो रही अनदेखी मऊगंज जिले की घोषणा के सहारे सत्ता में काबिज होने के रचे जा रहे कुचक्र जहां पर बिजली, सड़क ,पानी,स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल जहां पर जनता भ्रस्ट व्यवस्था के बीच घिरी हुई है।

भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ रही जनता को मिलने बाली सुविधाएं

जिले के मुख्यालय बनने जा रहे मऊगंज नगर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष का भ्रस्टाचार चरम पर है। जहां पर सत्ताधारी दल को भ्रस्टाचार के मुद्दे पर घेरने बाली कांग्रेस का समर्थन प्राप्त अध्यक्ष की तानाशाही और भ्रस्टाचार चरम पर है सीधे तौर पर कहा जाय तो कांग्रेस समर्थित नगर सरकार में अराजकता और भ्रस्टाचार सिवाय कुछ भी नही दिख रहा।

बिजली के मुद्दे पर घिरी भाजपा सरकार

मऊगंज नगर में जर्जर केबिल ट्रांसफार्मर बना लोगो के जी का जंजाल,जिस पर जनप्रतिनिधियों का नही ध्यान मुख्य अभियंता रीवा की तानाशाही मऊगंज के लोगो को पड़ी भारी संसाधनों की कमी से जूझ रहा मऊगंज बिजली विभाग। हकीकत तो यह है कि जर्जर हाल में केबिल अब मरम्मत योग्य ही नही है। इसी के चलते मऊगंज नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था तहस नहस और दिनों दिन मऊगंज के बिगड़ रहे हालात तो वहीं सत्ताधारी दल के संरक्षण में गरीबों को 100 रुपये में बिजली देने के दावों की निकली हवा जिन्हें दिए जा रहे हजारो के बिल तो वही आंकलित खपत के बिल के सहारे उपभोक्ताओं को खपत से कई गुना के बिल देकर लूटने का काम किया जा रहा है आपको बता दें कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता रीवा के द्वारा मऊगंज के हजारो की संख्या में उपभोक्ताओं की देयक सुधार की शिकायतों को दबाकर बैठे हुए हैं। जिससे यहां के जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता में आक्रोश फैल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button