इटावाशिक्षण

विद्यालयों में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई

विद्यालयों में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई

रिपोर्ट विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा यूपी:  खण्ड शिक्षा अधिकारी  के निर्देशन में परिषदीय विद्यालयों में महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालम्बन के मिशन शक्ति के अन्तर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी का जो करे अपमान, उसे समझो पशु समान। जब नारी में शक्ति भरी, क्यों कहे इन्हें बेचारी। देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सशक्त बनाना है। इस तरह के नारे व स्लोगन के साथ उत्साहपूर्वक गाँव एवं नगर में रैली निकाली गई।
अध्यापकों ने बच्चों को जानकारी दी कि मिशन शक्ति’ को 15वें वित्त आयोग की अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 के दौरान लॉन्च किया गया है। मिशन शक्ति एकीकृत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम है जिसे महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण हेतु अम्ब्रेला योजना के रूप में कार्यान्वयन हेतु शुरू किया गया है।
इस अभियान के माध्यम से विभिन्न प्रकार के जागरूकता एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का संचालन किया जाता है। जिससे कि प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक बनाया जा सके। मिशन शक्ति का उद्देश्य विकलांग, सामाजिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर रहने वाले और कमजोर समूहों सहित सभी महिलाओं और लड़कियों को देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता के लिए उनके समग्र विकास के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सेवाएं और जानकारी प्रदान करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button