Uncategorized

CM हेमंत सोरेन आज 18 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इन परियोजनाओं की भी देंगे सौगात

CM हेमंत सोरेन आज 18 हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, इन परियोजनाओं की भी देंगे सौगात

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 18 हजार से अधिक नौकरियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही सीएम कई परियोजनाओं की भी सौगात देंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री सोरेन ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर उसका जायजा लिया। कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

रांची : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोरेन सरकार प्रदेश के 18 हजार से अधिक युवाओं को आज रोजगार के नियुक्ति पत्र सौंपेगी। इसके साथ ही आज मारोह में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ के तीसरे चरण का भी शुभारंभ होगा।

 

योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 229 योजनाओं का उद्घाटन होगा, जिसकी लागत 1714.44 करोड़ रुपये हैं, वहीं इसके साथ ही 5328.30 करोड़ रुपये की 677 योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। बुधवार यानी आज दोपहर दो बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है, जिसका जायजा खुद सीएम सोरेन मंगलवार को लिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button