Uncategorized

यूपी में अब घर के पास ही हो जाएगी रजिस्ट्री, धांधली रोकने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

यूपी में अब घर के पास ही हो जाएगी रजिस्ट्री, धांधली रोकने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

डीएम की रिपोर्ट के आधार पर सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है. स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. सौ से डेढ़ सौ गांवों के साथ ही शहरों में वार्डों के हिसाब से उप निबंधक ऑफिस बनाए जा रहे हैं.
यूपी की योगी सरकार अब प्रदेश वासियों को उनके घर के आसपास ही रजिस्ट्री की सुविधा देने जा रही है. इसके लिए जरूरत के हिसाब से नए उप निबंधक ऑफिस खोले जाएंगे. जल्द ही लोग ऑनलाइन रजिस्ट्री भी करा सकेंगे. बताया जा रहा है कि धांधली रोकने के लिए सरकार ऐसे कदम उठा रही है.

फिलहाल, डीएम की रिपोर्ट के आधार पर सीमाओं का नए सिरे से निर्धारण किया जा रहा है. स्टाम्प और रजिस्ट्रेशन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. सौ से डेढ़ सौ गांवों के साथ ही शहरों में वार्डों के हिसाब से ऑफिस बनाए जा रहे हैं.

मालूम हो कि राज्य सरकार ने शहरों का दायरा नए सिरे से तय किया है. नई नगर पंचायतें बनाने के साथ ही बड़े शहरों में कई गांवों को शामिल किया गए है.
ऐसे में संपत्तियों का रजिस्ट्री कराने में लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए जरूरत के हिसाब से नए उप निबंधक ऑफिस खोले जा रहे हैं. साथ ही धांधली रोकने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यवस्था की है. नए खुल रहे उप निबंधक ऑफिस में ऑनलाइन सारी सर्विसेज दी जा रही हैं.

यहां नए उप निबंधक ऑफिस खोले जा चुके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button