राजनीतिUncategorized

एक मंच पर दिखेंगे राजा भैया और अखिलेश राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सुगबुगाहट

एक मंच पर दिखेंगे राजा भैया और अखिलेश राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की सुगबुगाहट

विशाल समाचार टीम प्रतापगढ़

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो चुका है। लेकिन सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा अभी इसकी जद्दोजहद जारी है। कौशाम्बी सीट से भाजपा प्रत्याशी के घोषणा के बाद सुगबुगाहट है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुण्डा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को सपा समर्थन दे सकती है। जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाएगी।

कौशाम्बी सीट से भाजपा और राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के समझौते की चर्चा थी। बुधवार को

पहले रैली बाद में चुनाव पाठशाला से देंगे संदेश

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन 30 नवंबर 2018 को हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में पहली बार पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। प्रतापगढ़ लोकसभा से पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी और कौशांबी लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया। जिसमें अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी चौथे और शैलेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि अक्षय प्रताप भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त देकर एमएलसी निर्वाचित हुए। इसके बाद जब 2022 के विधानसभा चुनाव हुए तो पार्टी ने प्रतापगढ़, प्रयागराज,

कौशाम्बी सीट से भाजपा ने सांसद विनोद सोनकर को उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की। इसके बाद एक नई सुगबुगाहट शुरू हो गई कि राजा भैया

2018 में गठित जनसत्ता दल के हैं एक एमएलसी व दो विधायक

अमेठी समेत अन्य जनपद की सीटों से अपने दावेदारी ठोंकी। कुंडा और बाबागंज में पुनः रिकॉर्ड बना। रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया यहां से सातवीं और विनोद सरोज चौथी बार विधायक बने।

की ।पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक और समाजवादी पार्टी एक हो सकती हैं। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक

 

 

गठबंधन से ही कौशाम्बी सीट से चुनाव में ताल ठोंक सकती है। इसकी पूरी कार्य योजना भी बन गई है।

सूत्रों की माने तो प्रत्याशी उतारने के बारे में मंथन चल रहा है, जल्द ही ऐलान हो जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर ऐसा हुआ तो कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फूलपुर समेत प्रदेश की कई सीटों पर इसका लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा।

इसे राज्यसभा चुनाव से बदलने की जरूरत है

बीते दिनों राज्यसभा सदस्य के लिए हुए चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट किया था। इसके बाद से सियासी गलियारों में गठबंधन की चर्चा बढ़ गई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दोनों सीटें प्रतापगढ़ और कौशाम्बी पर पिछली बार जीते उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।

तीन बार सांसद निर्वाचित हुए शैलेंद्र

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र कुमार राजा भैया के साथ लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है। वह कौशांबी संसदीय सीट से तीन बार सांसद चुने गए है, जबकि दो बार से लगातार सांसद विनोद सोनकर है। शैलेंद्र कुमार पहली बार 1998 में 12 वी लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए वर्ष 2004 में दूसरी बार 14 वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए। 2009 में 15 वीं लोकसभा के लिए तीसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए। उसके बाद 2014 में भाजपा से विनोद सोनकर सांसद बने। वर्ष 2019 में वह दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने।

सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा अभी इसकी जद्दोजहद भाजपा और राजा भैया की पार्टी की समझौते की थी चर्चा हमारी पार्टी लोकसभा लोकसभा चुनाव में

● अपने प्रत्याशी को उतारेगी। पार्टी कुल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका निर्णय संगठन करेगा। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार है। कार्ययोजना बनाई जा रही है, जल्द ही घोषणा की जाएगी। विनोद सरोज, विधायक, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button