सीतामढ़ी

जिले में पैक्स निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव के दरमियान विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 

जिले में पैक्स निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव के दरमियान विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

जिले में पैक्स निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। चुनाव के दरमियान विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भय मुक्त निर्वाचन के निमित आज प्रभारी जिलाधिकारी–सह– उप विकास आयुक्त सीतामढ़ी,श्री मनन राम की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष मे बैठक की गई। बैठक में सभी कोषंगो द्वारा अभी तक की जा रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी कोषागों के नोडल पदाधिकारियों के साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि *निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।अतः पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।भय मुक्त निर्वाचन की दिशा में विधि व्यवस्था कोषांग को निर्देश दिया गया कि आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हर आवश्यक उपाय किए जाएं।सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।साथ ही निर्वाचन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध विधि समस्त सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।* निर्वाचन कार्य में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों को तत्काल चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि *शांतिपूर्ण,भय मुक्त और निष्पक्ष निर्वाचन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस बाबत सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। किसी भी तरह की चूक पर विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।*

 

बैठक में ब्रज गृह की स्थापना,मत पत्र की व्यवस्था,मतदान कर्मियों को बूथ पर ले जाने की व्यवस्था,पीसीसीपी की प्रतिनियुक्ति,सभी मतदान केंद्रों पर जनरेटर एवं विद्युत की व्यवस्था, पेयजल के साथ आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में फोर्स की टैगिंग, उनकी प्रतिनियुक्ति इत्यादि से संबंधित निर्देश दिए गए। निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाएं एवं पैक्स वाइज कर्मी प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करें। जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री उपेंद्र पंडित ने बताया कि पैक्स का निर्वाचन पांच चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 26 नवंबर को, दूसरा चरण 27 नवंबर, तीसरा चरण 29 नवंबर, चौथा चरण 01 दिसंबर और पांचवा चरण का 3 दिसंबर को मतदान होगा। कुल मतदान केंद्रों की संख्या संख्या 563 जबकि 17 मतगणना केंद्र होंगे,17 बज्रगृह बनाए गए हैं। सेक्टर की संख्या 75 होगी जबकि पीसीसीपी की संख्या 191 होगी।

 

बैठक में अपर सम्हर्ता विभागीय जांच कुमार धनंजय ,जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, निदेशक, डीआरडीए राजेश भूषण,जिला आपूर्ति अधिकारी निशिकांत, सदर डीसीएलआर अमित राज ,जिला सहकारिता पदाधिकारी,सहित सभी कोषंगो के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button