राजनीतिउत्तर प्रदेश

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गरमाएंगे राजनीति, सीएम योगी कैराना में करेंगे जनसभा

Loksabha Election: आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गरमाएंगे राजनीति, सीएम योगी कैराना में करेंगे जनसभा

मेरठ: शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुद्धि विहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए देर रात तक भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुटे रहे। इसके साथ ही भाजपा गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी 15 अप्रैल को कांठ में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधि‍त करेंगे।
विशाल समाचार संवाददाता मुरादाबाद: चुनाव नजदीक आने के साथ चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुद्धि विहार में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए देर रात तक भाजपा पदाधिकारी तैयारी में जुटे रहे। इसके साथ ही भाजपा गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी 15 अप्रैल को कांठ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकसभा क्षेत्र में अभी तक केवल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने और उसके पालन के लिए जोश भरने में जुटे थे। तीन अप्रैल को अमित शाम मुरादाबाद आए थे और उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा क्षेत्र की कोर कमेटी के साथ बैठक कर चुनाव में जीत को लेकर रणनीति पर चर्चा की।

ये नेता भी लगा रहे ताकत
पदाधिकारियों को बताया कि उन्हें क्या करना है। किसकी क्या भूमिका रहेगी और कार्यकर्ताओं से घर-घर कुंडी खटकवानी है। इससे पहले दो अप्रैल केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने साइबर वालेंटियर्स के साथ बैठक कर चुनाव में उनकी भूमिका समझाई थी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर उत्साह भरा था। नौ दिन बाद अमित शाह फिर से मुरादाबाद में दूसरी बार आ रहे हैं।

बुद्धि विहार में सुबह नौ बजे से जनसभा होगी
इस बार वह मुरादाबाद और संभल लोकसभा क्षेत्र की संयुक्त रूप से जनसभा कर रहे हैं। बुद्धि विहार में सुबह नौ बजे से जनसभा होगी। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिसौदिया, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी, मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह, संभल से परमेश्वर लाल सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
 सीएम योगी कैराना में करेंगे जनसभा
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधि‍त करेंगे। सीएम योगी कैराना में शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में वह दोपहर 1.45 बजे रैली को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button