रीवा

जिले में शहरी क्षेत्र में बनाए गए 143 पिंक पोलिंग

जिले में शहरी क्षेत्र में बनाए गए 143 पिंक पोलिंग बूथ

रीवा  विशाल समाचार संवाददाता: लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र-10 के लिए मतदान 26 अप्रैल को कराया जाएगा। मतदान प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए जिले भर में 2014 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 143 मतदान केन्द्र पिंक बूथ बनाए गए हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि पिंक पोलिंग बूथ में मतदान दल के सभी सदस्य महिलाएं हैं। निर्वाचन कार्य में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पिंक पोलिंग बूथ बनाए गये हैं। विधानसभा क्षेत्र रीवा का अधिकांश क्षेत्र शहरी है। विधानसभा क्षेत्र रीवा में 90 पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 10, सेमरिया में 6, त्योंथर में 5 मऊगंज में 10, देवतालाब में 6, मनगवां में 6 तथा गुढ़ में 10 मतदान केन्द्र पिंक पोलिंग बूथ बनाए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button