रीवा

जिले में अब तक 50.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 50.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

रीवा आलोक कुमार तिवारी संवाददाता: जिले में पिछले 24 घण्टे में अच्छी वर्षा हो रही है। इस अवधि में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर वर्षा हुजूर तहसील में दर्ज की गई। जिले में एक जुलाई को 12 मिलीमीटर दैनिक वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 50.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 122.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 14 मिलीमीटर, गुढ़ में 35 मिलीमीटर, सिरमौर में 51.4 मिलीमीटर, त्योंथर में 27 मिलीमीटर, सेमरिया में 78 मिलीमीटर, मनगवां में 23 मिलीमीटर तथा जवा तहसील में 52 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 67.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button