Uncategorized

रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था शख्स, GRP ने पूछा- कौन हो तुम? तलाशी लेते ही प्लेटफॉम पर मची भगदड़, और फिर

रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था शख्स, GRP ने पूछा- कौन हो तुम? तलाशी लेते ही प्लेटफॉम पर मची भगदड़, और फिर

वाराणसी विशाल समाचार नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक शख्स खड़ा था. वह शख्स हाथ में एक बैग पकड़े हुए था, तभी वहां पर चेकिंग करते हुए जीआरपी की टीम पहुंचती है. जब GRP की नजर उस युवक पड़ती है तो उसके पास जाकर उसका बैग चेक करती है. जैसे ही GRP बैग को खोलती है, तो उसमें जो मिलता है देख सभी के होश उड़ जाते हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.

वाराणसी. यूपी के वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक शख्स हाथ में बैग लिए काफी देर से खड़ा था. तभी उस युवक पर चेकिंग कर रही जीआरपी की टीम कीनजर पड़ी. GRP टीम ने पास जाकर युवक से पूछा कौन हो तुम? यहां कैसे खड़े हो? और इस बैग में क्या है दिखाओ. जैसे ही पुलिस ने उस बैग को खोला तो, खोलते ही सभी के होश उड़ गए.

बता दें, वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर बड़ी मात्रा में अवैध कैश बरामद हुआ है. जिसके साथ एक युवक की भी गिरफ़्तारी हुई है. जानकारी के मुताबिक, यह केश दिल्ली से वाराणसी और वाराणसी से मुंबई डिलीवर होना था. पूछताछ के दौरान जब युवक ने कैश का डिटेल नहीं बताया तो, कैश समेत उसे जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button