पूणे

कोका कोला इंडिया के फाउंडेशन आनंदना और ग्राम उन्नति ने कर्नाटक में आम की स्थायी खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्‍ट उन्‍नति मैंगो’ लॉन्‍च किया

 

कोका कोला इंडिया के फाउंडेशन आनंदना और ग्राम उन्नति ने कर्नाटक में आम की स्थायी खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्‍ट उन्‍नति मैंगो’ लॉन्‍च किया

 

पुणे: कोका कोला इंडिया ने अपने आनंदना फाउंडेशन के माध्यम से कर्नाटक के कोलार और रामनगर जिलों में “प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो” लॉन्च करने के लिए ग्राम उन्नति के साथ साझेदारी की है। मैंगो डे से पहले शुरू की गई इस परियोजना का मकसद आम की स्थायी खेती और उत्पादकता को बेहतर बनाना है। इसके साथ ही इन जिलों में आम की अलफांसो और तोतापुरी किस्मों को उगाने वाले किसानों का मुनाफा भी बढ़ेगा। कोका कोला के विकसित किसान अभियान और सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान की तर्ज पर, यह परियोजना किसानों को उच्च घनत्व वाले पौधारोपण और ड्रिप सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करेगी। इससे उन्हें मजबूत बनाकर उनकी आमदनी बढ़ाई जाएगी।

आनंदना ने कर्नाटक में किसानों को खेती की बेहतरीन तकनीकें सिखाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), मैंगो बोर्ड, भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर) और राज्‍य के कई जिला बागवानी विभागों के साथ साझेदारी की है। यह पहल आम की पैदावार, गुणवत्ता, आकार और भंडारण क्षमता को बेहतर बनाने के लिए किसानों की मदद करेगी। इस पहल से किसानों को खेती में पूरा सहयोग मिलेगा। इसमें किसानों को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना शामिल है।

 

ग्राम उन्नति के सीईओ और फाउंडर अनीश जैन ने इस प्रोजेक्‍ट के लॉन्‍च के बारे में कहा, ग्राम उन्नति को इस परियोजना के लिए आनंदना के साथ साझेदारी करके गर्व हो रहा है। यह प्रोजेक्‍ट स्थायी खेती और किसानों को आर्थिक व सामाजिक लिहाज से मजबूत बनाने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है। हमारा लक्ष्य खेती के आधुनिक तरीके अपनाकर और गुणवत्ता पर खास ध्यान देकर कर्नाटक में आम की खेती करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ाना है। हम एक साथ मिलकर आम की खेती के स्थायी विकास और इसमें नए-नए तरीके अपनाने को बढ़ावा देंगे। इससे किसानों और पर्यावरण दोनों को लाभ होगा।“

कोका कोला इंडिया और साउथ वेस्‍ट एशिया के लिए सस्टेनेबिलटी और सीएसआर के सीनियर डायरेक्‍टर श्री राजेश अयाप्पिला ने कहा, “किसान भारत की बागवानी व्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो के साथ हम बागबानी के आधुनिक समाधानों से इन किसानों की आमदनी बढ़ाना चाहते हैं, साथ ही उन्‍हें आर्थिक रूप से सशक्‍त करना चाहते हैं। यह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के सपने से मेल खाता है, जो कृषि अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बना रहा है।’’

इसके अलावा, यह परियोजना फसल उगाने के सबंध में किसानों को सलाह संबंधी सेवाएं देगी, उन्‍हें मौसम की भविष्‍यवाणी भी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट से किसानों को बिगड़ते मौसम के संबंध में भी चेतावनी मिलेगी। इससे किसान क्लाइमेट-स्मार्ट तकनीक से लैस होंगे और इससे फसलों की पहचान और स्थिरता में भी सुधार आएगा। महिला किसानों को सशक्त बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल डिजाइन किये गये हैं जो खेती में पुरुषों एवं महिलाओं की समान भागीदारी को बढ़ावा देते हैं।

 

प्रोजेक्ट उन्नति प्रोग्राम के विषय में-प्रोजेक्ट उन्नति मैंगो कोका कोला की फ्रूट सर्कुलर इकोनॉमी पहल है, जो स्थायी कृषि पर केंद्रित है। कंपनी की पहल किसानों की खेती में प्रवीणता बढ़ाने पर फोकस करती है। इसके लिए किसानों को खेती के आधुनिक तरीके सिखाए जाते हैं, जिसमें उच्च घनत्व में पौधारोपण (यूएचडीपी) करना और ड्रिप सिंचाई शामिल है। प्रोजेक्ट उन्नति कोका कोला इंडिया की ईएसजी की प्राथमिकताओं- स्थायी कृषि का प्रमुख स्तंभ है। पिछले 10 सालों में प्रोजेक्ट उन्नति ने 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 4 लाख फल उगाने वाले किसानों को सशक्‍त करने में मदद की है। यह प्रोग्राम आम, सेब, संतरा, अंगूर, लीची, कॉफी और गन्ने की सात फसल किस्मों पर केंद्रित है। इसका मकसद बागवानी की सप्लाई चेन को बढ़ावा देना और किसानों की कृषि क्षमता में बढ़ोतरी करना है।

ग्राम उन्नति के विषय में- ग्राम उन्नति एक सामाजिक उद्यम है, जो इससे जुड़े किसानों को उनकी आमदनी बढ़ाने में लगातार मदद करता है। इस समय ग्राम उन्नति की पहुंच सात राज्यों के 200,000 से अधिक किसानों तक हो गई है। इसमें कर्नाटक, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे राज्य शामिल हैं। यह किसानों को निम्‍नलिखित सेवाएं प्रदान करती है:- i) यह किसानों की जरूरतों को समझकर उनकी उपज बेचने के लिए गारंटी से मार्केट की सुविधा प्रदान करती है। ii) यह किसानों को उपज बढ़ाने के लिए सलाहकार सेवाएं भी प्रदान करती है, जिससे मार्केट में उन्हें उनकी फसलों के बेहतर दाम मिल सके। iii) उन्हें कृषि की उपज बढ़ाने के तरीकों और तकनीक की जानकारी दी जाती है। ग्राम उन्नति अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए मजबूत संचालन कौशल के साथ नई और आंकड़ों पर आधारित तकनीक प्रदान करती है। यह सभी समाधान हमेशा ही मार्केट से जुड़े रहते है। इससे उनके प्रयासों में स्थायित्व सुनिश्चित होता है।

 

आनंदना- द कोका कोला इंडिया फाउंडेशन के विषय में: आनंदना, द कोका कोला फाउंडेशन, कंपनी को कंपनीज़ एक्ट की धारा 25 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। यह कंपनी स्थायी और समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करती है, जिसका लक्ष्य एक बेहतर और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। इसके साथ ही कंपनी का उद्देश्य मजबूत और दृढ़ भारत बनाने का है, जिससे आम आदमी अपनी जिंदगी को बेहतर बना सके। फाउंजेशन के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए, एनजीओ, लाभार्थी संस्थानों, सहकारी समितियों, परोपकार में जुटे लोगों और इसी तरह के अन्य लोगों को वित्तीय अनुदान और दूसरी सहायता प्रदान की जाती है, जो देश में सामाजिक कल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को लागू करने के लिए एकदम उपयुक्‍त भागीदार हो सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button