रीवा

गढ़ में बच्चों की मौत की दुःखद घटना पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

दुःख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

गढ़ में बच्चों की मौत की दुःखद घटना पर उप मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

 

अनिल सिंह संवाददाता रीवा :उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की दुःखद घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की

है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button