Uncategorized

शहर के प्रख्यात चाइल्ड स्पेसलिस्ट व समाजसेवी डॉ अरुण शाह* द्वारा स्वयं बसौली पहुंच कर जागरूकता अभियान

शहर के प्रख्यात चाइल्ड स्पेशलिस्ट व समाजसेवी डॉ. अरुण शाह द्वारा स्वयं बसौली में जागरूकता अभियान

वि. स. बिहार टीम

मुजफ्फरपुर (बिहार): डॉक्टर अरुण शाह फाउंडेशन पूर्व सैनिक संगठन वेटरन इंडिया के द्वारा कोरोना जागरूकता के साथ आज मुख्य रूप से चमकी बुखार (AES) जागरूकता पर ध्यान केंद्रित किया गया। क्योंकि पिछले वर्षों में यह बीमारी इसी गर्मी के समय में ग्रामीण इलाकों के निर्धन गरीब परिवार के बच्चों को अपने चपेट में ले लिया था ।पर इस वर्ष इसे नियंत्रित करने के उद्देश्य से डॉ. अरुण शाह फाउंडेशन पिछले तीन महीने से ग्रामीण इलाकों के हर गांव हर घर पहुँच कर लोगों को जागरूक कर रही है। और इसके सकारात्मक परिणाम भी आएं हैं। इस क्रम में आज बोचहां प्रखंड के रामपुर जयपाल पंचायत के बसौली गाँव में ‘शहर के प्रख्यात चाइल्ड स्पेसलिस्ट व समाजसेवी डॉ. अरुण शाह द्वारा स्वयं बसौली पहुंच कर जागरूकता अभियान में नई ऊर्जा का संचार किया गया। साथ में जरूरतमन्दो के बीच निशुल्क मास्क व बिस्किट बांट कर इसके महत्व को बताया गया। साथ वहां के सभी लोगों के बीच कोरोना व चमकी बुखार के प्रति सावधानी बरतने के संदेश भी दिए गए. साथ में कोरोना वैक्सीन के प्रति भी जागरूकता संदेश दिया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरुण शाह के साथ वेटरन इंडिया जिला अध्यक्ष कुमार मदन, केदार साहनी मुखिया रामपुर जयपाल, तरुण मंगलम, अनिल कुमार, उषा कुमारी, रंजीत कुमार, रोशन कुमार, दीपू कुमार, अजय कुमार, सुरेश माझी व बहुत सारे जीविका महिला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button