पूणे

वी जॉन इंडिया ने शेविंग क्रीम और फोम से एशिया में पहली बार बनी 8-फुट की गणपति की प्रतिमा का किया अनावरण

वी जॉन इंडिया ने शेविंग क्रीम और फोम से एशिया में पहली बार बनी 8-फुट की गणपति की प्रतिमा का किया अनावरण

 

पुणे– रचनात्मकता, परंपरा और इनोवेशन (नवाचार) का अनूठा मिश्रण पेश करने वाले पुरुषों के सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड, वी जॉन इंडिया ने 8-फुट की एक शानदार गणपति प्रतिमा का अनावरण किया है, जो पूरी तरह से शेविंग क्रीम और फोम से तैयार की गई है। पुणे के ग्रैंड स्ट्रीट मॉल में प्रदर्शित, वी जॉन गणपति नामक इस आश्चर्यजनक प्रतिमा को आधिकारिक तौर पर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा शेविंग क्रीम और फोम से बने सबसे बड़े गणपति के रूप में मान्यता दी गई।

 

 

 

यह रचनात्मक पहल, वी जॉन इंडिया के दैनिक जीवन में सौंदर्य प्रसाधन के महत्व को उजागर करने के मिशन का अंग है। ज्ञान, नई शुरुआत और सफलता का प्रतीक भगवान गणपति की प्रतिमा के निर्माण के ज़रिये वी जॉन ब्रांड ने रचनात्मक रूप से ग्रूमिंग के महत्व को रेखांकित करने का प्रयास किया। वी जॉन ने इस संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए, गणपति का निर्माण वी जॉन के नवीनतम उत्पादों के ज़रिये किया गया जिनमें वी जॉन प्रीमियम शेविंग क्रीम और वी जॉन स्पेशल मॉइस्चराइजिंग फॉर्मूला-आधारित शेविंग फोम शामिल हैं।

 

 

 

इस अनोखे गणपति के निर्माण में 3,500 से अधिक शेविंग क्रीम और फोम के डब्बे लगे और इसे 15 दिनों की कड़ी मेहनत और कई घंटों के रचनात्मक प्रयास से मूर्त रूप प्रदान किया गया। इसका परिणाम शानदार रहा जो मूर्तिकला की कलात्मकता और ब्रांड के मूल मूल्यों के खूबसूरत मेल की मिसाल है।

वी जॉन इंडिया के जनरल मेनेजर, मार्केटिंग, आशुतोष चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “गणेश चतुर्थी भक्ति, नई शुरुआत और उत्सव का समय है। हम यह दिखाना चाहते थे कि ग्रूमिंग, व्यक्तिगत देखभाल का महत्वपूर्ण अंग है, वैसे ही जैसे गणपति बप्पा का हमारे दिल में महत्वपूर्ण स्थान है। वी जॉन गणपति, ग्रूमिंग के महत्व को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करते हुए परंपरा का सम्मान करने का हमारा तरीका है।”

 

 

 

वी जॉन गणपति के अनावरण को मॉल के आगंतुकों और भक्तों ने समान रूप से बड़े उत्साह के साथ देखा। इस प्रतिमा को मीडिया में भी व्यापक कवरेज मिला है, जिससे त्योहारी मौसम के दौरान ग्राहकों के साथ ब्रांड का जुड़ाव और मज़बूत हुआ है।

 

वी जॉन इंडिया ने इस पहल के साथ अपने ब्रांड के मूल विचार को गणेश चतुर्थी के हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक मिश्रित किया, जिससे परंपरा और आधुनिक मूल्यों के अनुरूप एक यादगार मार्केटिंग अभियान तैयार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button