इटावा

इटावा पुलिस द्वारा 04 नाबालिक बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया गया सुपुर्द ।

 

इटावा पुलिस द्वारा 04 नाबालिक बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को किया गया सुपुर्द ।

एसएसपी इटावा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

इटावा में आज दिनांक 06.02.2025 को थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 01.02.2025 को 04 नाबालिग बालक 1.अड़ान पुत्र असलम उम्र 15 वर्ष, 2. रिजवान पुत्र इरफान उम्र 11 वर्ष, 3. रिहान पुत्र इश्तियाक अली उम्र 13 वर्ष, 4. रमजान पुत्र असलम उम्र 12 वर्ष, अपनें -अपनें घरो से एक साथ चले गये थे । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा मय पुलिस बल ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करते हुये 04 नाबालिक बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया l

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा स्नेहस्वरुप चॉकलेट एवं बिस्कुट के पैकेट बालको को दिये गये ।

बालको को सकुशल पाकर उनके परिजनों द्वारा इटावा पुलिस एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

 

बरामद बालको का विवरण

1. अड़ान पुत्र असलम निवासी बहरीटोला थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 15 वर्ष ।

2. रिजवान पुत्र इरफान निवासी बहरीटोला थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 11 वर्ष ।

3. रिहान पुत्र इश्तियाक अली निवासी बहरीटोला थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 13 वर्ष ।

4. रमजान पुत्र असलम निवासी बहरीटोला थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 12 वर्ष ।

पुलिस टीम निरी0 श्री विक्रम सिंह चौहान प्रभारी थाना कोतवाली, उ0नि0 दयानन्द पटेल, का0 आकाश यादव, का0 निवेश कुमार, म0का0 शैली त्यागी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button