रिपोर्टरीवा

उप मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा

उप मुख्यमंत्री आज आएंगे रीवा

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल एक मार्च को सुबह 8.30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11 बजे सागर पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री सागर में श्री प्रदीप लरिया के निवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे।उप मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे तिलि चौराहे पर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे ऑडिटोरियम का भूमिपूजन करके निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे बटालियन रोड मकरोनिया पहुंचकर नव निर्मित राय कैंसर अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे पार्टी कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे कार द्वारा सागर से प्रस्थान कर दोपहर 3.15 बजे गढ़ा कोटा पहुंचकर रहस मेले में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री शाम 4 बजे गढ़ा कोटा से प्रस्थान कर रात 9 बजे बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। उप मुख्यमंत्री दो मार्च को प्रात: 9 बजे गौवंश वन्य विहार में आयोजित बैठक में गौ वन्य विहार की विभिन्न गतिविधियों तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री प्रात: 10.30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 11.15 बजे निज निवास रीवा पहुंचेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button