रीवा

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत झींगा पालन में नवाचार

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत झींगा पालन में नवाचार

रीवा में 47 मत्स्य किसानों को मिला तीन दिवसीय प्रशिक्षण

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत रीवा जिले में झींगा पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 47 मत्स्य किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहायक संचालक मत्स्योद्योग, डॉ. अंजना सिंह के निर्देशन में यह प्रशिक्षण 5 से 7 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें मत्स्य किसानों को आधुनिक तकनीकों और नवीनतम विधियों से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य झींगा पालन में किसानों की तकनीकी समझ को बढ़ाना और उन्हें व्यावसायिक दृष्टिकोण से सक्षम बनाना था। कार्यक्रम के दौरान मत्स्य किसानों को झींगा पालन की वैज्ञानिक विधियों, जल प्रबंधन, आहार प्रबंधन, रोग नियंत्रण, और विपणन संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ (झींगा पालन) डॉ. सतेंद्र सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक (टीकमगढ़) ने विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने झींगा पालन की नवीनतम तकनीकों के बारे में बताया और किसानों को पारंपरिक तरीकों के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button