रीवा

यूपीएसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले शुभम का नगर आगमन पर हुआ स्वागत

यूपीएसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले शुभम का नगर आगमन पर हुआ स्वागत

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता

. यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 116वीं रैंक अर्जित करने वाले शुभम शुक्ला का शहर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। रीवा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शुभम के माता-पिता, मित्रों तथा अन्य शुभचिंतकों ने उनका पुष्पहार से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा सर्विसेज का अंतिम परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किया गया था। जिसमें विभिन्न संवर्गों में युवाओं का चयन हुआ है। रीवा के रोमिल द्विवेदी ने 27वीं रैंक तथा शुभम शुक्ला ने 116वीं रैंक के साथ यूपीएससी में सफलता पाई है। दोनों की प्रारंभिक शिक्षा रीवा में ही संपन्न हुई है। विन्ध्य के दो युवाओं ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम से यूपीएससी की परीक्षा में सफलता की चमक बिखेरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button