उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
तप, त्याग और पराक्रम के प्रतीक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में न्याय, सद्भावना और सेवा का भाव बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।



